Thursday, June 4, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में आयोजित हुआ हाउसवाइव्स टैलेंट शो

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में आयोजित हुआ हाउसवाइव्स टैलेंट शो

कार्यक्रम के समापन समारोह के दौरान कृति महिला मण्डल की उपाध्यक्षा श्रीमती नम्रता कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रही।

Advertisement

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के मुख्यालय में एनसीएल की गृहणियों के लिए टैलेंट शो का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रमों की श्रृंखलाओं में आयोजित इस एक दिवसीय टैलेंट शो के दौरान एनसीएल के सभी क्षेत्रों व इकाइयों से 107 गृहणियों ने विभिन्न विधाओं व शैलियों जैसे नृत्य, गायन, गजल, हास्य प्रसंग, रैम्प वॉक आदि में आत्म विश्वास व रचनात्मकता से परिपूर्ण शानदार प्रस्तुतिया दीं।

कार्यक्रम के समापन समारोह के दौरान कृति महिला मण्डल की उपाध्यक्षा श्रीमती नम्रता कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रही। साथ ही कृति महिला मण्डल की उपाध्यक्षा श्रीमती संगीता नारायण व श्रीमती शोभा मलिक, विभिन्न परियोजनों की महिला मण्डल की अध्यक्षा व सदस्या एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान विजेता प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत भी किया गया। टैलेंट शो में गजल में दुधीचुआ से सीमा रानी, गायन में निगाही की अनामिका श्रीवास्तव, एकल नृत्य में झिंगुरदा की सुप्रिया शुक्ला, हास्य प्रसंग में मुख्यालय की माया प्रसाद, रैम्प वॉक में मुख्यालय की नीतू राघव को विजेता चुना गया। साथ ही ग्रुप डांस में मुख्यालय से देवेंदर कौर एवं ग्रुप विजेता बना।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: