Thursday, April 30, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : इंक्लूसिव ग्रोथ हो हमारे करियर का आधार, निदेशक तकनीकी ने...

SECL : इंक्लूसिव ग्रोथ हो हमारे करियर का आधार, निदेशक तकनीकी ने युवा अधिकारियों से किया संवाद

उन्होने कहा कि हमें कार्यस्थल पर निरंतर कुछ नया इनोवेशन करते रहने का प्रयास करना होगा

Advertisement

एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाई जा रही मेंटर-मेंटी पहल के तहत निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एन फ्रैंकलिन जयकुमार द्वारा युवा अधिकारियों से संवाद किया गया। श्री जयकुमार का युवा अधिकारियों के साथ यह पहला सत्र था जिसमें उन्होने सभी अधिकारियों के कार्यानुभव को जाना एवं कार्यस्थल से जुड़ी चुनौतियों के बारे में जानकारी ली जिसे अधिकारियों ने पूरी बेबाकी के साथ सर के साथ साझा किया।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होने अपने कार्यानुभव को एनरिच करने की बात कही। उन्होने इंक्लूसिव ग्रोथ (Inclusive Growth) पर ज़ोर देते हुए कहा की हमें अपने कार्यस्थल पर स्वयं तो प्रगति करनी ही है साथ ही साथ कंपनी की प्रगति को अपनी प्रगति के साथ जोड़ कर चलना है और दोनों में सामंजस्य बैठाकर अपना कार्यनिष्पादन करना है।

“Leaders don’t do different things, they do things differently.” का ज़िक्र करते हुए उन्होने कहा कि हमें कार्यस्थल पर निरंतर कुछ नया इनोवेशन करते रहने का प्रयास करना होगा और तभी हम अपने दैनिक कार्यों में भी रोचकता ला सकेंगे और इससे हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: