नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 116 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
HPCL द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार भर्ती में फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों प्रकार के अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध हैं। इनमें जूनियर एग्जीक्यूटिव (केमिकल), जूनियर एग्जीक्यूटिव (फायर एंड सेफ्टी), सीनियर ऑफिसर (सेल्स), असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर, चीफ मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, जनरल मैनेजर और चीफ जनरल मैनेजर सहित विभिन्न पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), ग्रुप टास्क, साइकोमेट्रिक असेसमेंट, स्किल टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू, फिजिकल फिटनेस एफिशिएंसी टेस्ट (जहां लागू हो) तथा दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1,180 (जीएसटी सहित) निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी और PwBD श्रेणी के अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी HPCL की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को विस्तृत विज्ञापन में दी गई पात्रता, आयु सीमा, अनुभव और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









