Advertisement

कोलकाता, 29 अगस्त। कोल इंडिया (CIL) की 51वीं वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई।

कोलकाता स्थित कॉर्पोरेट मुख्यालय में आसोजित बैठक में सीआईएल चेयरमैन पीएम प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) विनय रंजन, निदेशक (वित्त) मुकेश अग्रवाल, निदेशक (तकनीकी) अच्युत घटक, निदेशक (व्यवसाय विकास) आशीष कुमार स्वतंत्र निदेशकों के साथ शामिल हुए। श्रीमती रूपिंदर बरार, एएस कोयला मंत्रालय और निदेशक (विपणन) मुकेश चौधरी एजीएम में वर्चुअली शामिल हुए।

पीएम प्रसाद ने शेयरधारकों को संबोधित किया और कंपनी के भौतिक और वित्तीय प्रदर्शन के साथ-साथ 2024- 25 में इसकी प्रगति पर ध्यान केंद्रित किया। शेयरधारकों ने ऑनलाइन भाग लिया और बोर्ड के साथ बातचीत की।

शेयरधारकों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का जवाब देते हुए अध्यक्ष ने कहा कि कोल इंडिया सुरक्षा बनाए रखते हुए देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कोल इंडिया भारत की ऊर्जा सुरक्षा की आधारशिला बनी हुई है, जो देश के कुल कोयला उत्पादन में लगभग 75 प्रतिशत का योगदान देती है।

चेयरमैन ने कहा कि कोल इंडिया का लक्ष्य व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य, समकालीन और पेशेवर संगठन बनना है जो उपभोक्ता-अनुकूल हो और राष्ट्रीय विकास लक्ष्यों के अनुरूप हो।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement