देहरादून, 05 जून। मध्य प्रदेश के पन्ना ज़िले से 28 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस उत्तरकाशी ज़िले के दमटा के पास खाई में गिर गई। घटना में 26 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस और एसडीआरएफ ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब तक 26 लोगों की मौत की खबर आई है। हमारी तरफ से सभी राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं। डीएम और एसपी को मौके पर भेजा गया है। दमटा, देहरादून और उत्तरकाशी बीच में है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी फोन पर बात हुई है। लगातार हम लोग संपर्क में हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक हादसा है। पन्ना के भाई बहन जो चार धाम यात्रा पर गए थे उनकी एक बस खाई में गिर गई जिसमें कई लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। मैंने तत्काल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से बात की। सभी अधिकारी वहां लोगों को निकालने में लगे हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारी एक टीम दिल्ली से उत्तराखंड के लिए रवाना हो चुकी है जो वहां पर बचाव, राहत, इलाज और जो भाई बहन नहीं रहे उन्हें वहां से लाने का काम करेगी।

शिवराज सिंह ने कहा कि मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए और घायलों के परिजनों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह देहरादून के लिए रवानपा हुए है।

उत्तरकाशी ज़िले में हुई बस दुर्घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing