Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर DSPM में प्रबंध निदेशक की उपस्थिति में 53वें राष्ट्रीय सरंक्षा सप्ताह का...

DSPM में प्रबंध निदेशक की उपस्थिति में 53वें राष्ट्रीय सरंक्षा सप्ताह का शुभारंभ

राजेश्वरी रावत ने कहा तकनीकी एवं विज्ञान विकास के साथ साथ मानव जीवन में भी समुचित विकास के लिए सुरक्षा को अपनाना जरूरी है।

Advertisement

कोरबा, 04 मार्च। सोमवार को डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह (DSPM), कोरबा पूर्व में 53 वां राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह का शुभारंभ रायपुर से आये कंपनी के प्रबंध निदेशक एस. के. कटियार के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

राष्ट्रीय संरक्षा दिवस के अवसर पर सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम में उपस्थित कार्यपालक निदेशक डॉ. हेमंत सचदेव के अध्यक्षता एवं अति.मुख्य अभियंता अंजना कुजुर, राजेश्वरी रावत तथा संजीव कंसल, एल.एन. सूर्यवंशी एवं वरि. मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी के गरिमामय आतिथ्य में सपंन्न हुआ।

इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का संरक्षा बेच लगाकर अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात कारखाना प्रबंधक संजीव कंसल के द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियां एवं ठेका श्रमिकों को संरक्षा कि शपथ दिलाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एस. के. कटियार ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानव जीवन अमुल्य है संरक्षा हमें मानव जीवन के बचाव एवं विकास के लिए प्रेरित करता है। संरक्षा के प्रति हम सभी को हमेशा जागरूक रहना है, साथ ही औरों को भी संरंक्षा के प्रति जागरूक रखना होगा तभी जाकर संयंत्र क्षेत्र में हम सभी शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगें।

Advertisement

डॉ. सचदेव ने साल भर की संरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया और संरक्षा के साथ-साथ सजग रहना भी हमारी जिम्मेदारी है। हमें काम करते समय संरक्षा के सभी उपकरणों का उपयोग करते हुये संरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर कारखाना प्रबंधक संजीव कंसल ने कहा कि दुघर्टना से परिवार एवं संयंत्र प्रभावित होता है। अतः हम सबका यह प्रयास होना चाहिए कि हम सुरक्षा नितियों को अपनाकर कार्य करे। अंजना कुजुर ने अपने उद्बोधन में कार्य स्थल में संरक्षा के साथ-साथ सड़क संरक्षा के संबंध में विचार रखा।

राजेश्वरी रावत ने कहा तकनीकी एवं विज्ञान विकास के साथ साथ मानव जीवन में भी समुचित विकास के लिए सुरक्षा को अपनाना जरूरी है।

एल.एन. सूर्यवंशी ने कहा हम अपने सरक्षित समाज एवं वातावरण के निर्माण से ही देश का विकास कर सकते हैं। मालती जोशी ने कहा सुरक्षा जीवन का अर्थ है, सुरक्षा के बिना सब व्यर्थ है इसके महत्व को समझे एवं सुरक्षा को अपनाएॅ।

मुख्य संरक्षा अधिकारी टी.पी. सिंह ने सप्ताह भर आयोजित होने वाली कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा सभी की सहभागिता के लिये अनुरोध किया। उन्होनें अधिकारियों कर्मचारियां ठेका श्रमिको को संरक्षा के संबंध में जागरूक करते हुये अपना उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता (संरक्षा) आर.पी. टंण्डन तथा संचालन संरंक्षा अधिकारी सुमन सोमानी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहा. अभियंता प्रकाश देवांगन, लीडिंग फायरमेन संतोष शुक्ला, लक्ष्मी खरे एवं विनय नेताम का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक उपस्थित थे।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: