कोरबा, 03 सितम्बर (Industrial Punch Desk): अमेरिका द्वारा 65 देशों को कोयले का निर्यात (export) किया जाता है। इनमें अमेरिकी कोयले (American coal) का सबसे बड़ा खरीदार भारत है। 2024 में अमेरिका ने भारत को 22.9 मिलियन टन (MT) कोयला निर्यात किया।
अमेरिका में उत्पादित कोयले की सबसे अधिक मांग एशिया में है। यूएस एनर्जी इनफॉरमेशन एडमिनिस्ट्रशन की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने 2024 में 98 मिलियन टन कोयले का निर्यात किया। 2024 में अमेरिका में 465 मिलियन टन कोयले का उत्पादन हुआ था।
सबसे अधिक 22.9 मिलियन टन कोयला भारत पहुंचा। इसके बाद अमेरिका से 11.3 मिलियन टन कोयला चीन को निर्यात किया गया। जबकि चीन विश्व सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश है। 2024 में चीन में 4780 मिलियन टन कोयला उत्पादन हुआ था।
भारत, चीन के बाद जापान को 8.2 मिलियन टन कोयला अमेरिका से निर्यात किया गया। बताया गया है कि अमेरिका में उत्पादित कोयला उच्च गुणवत्ता का होता है। यही कारण कि बड़े उत्पादक देश भी यूएस से कोयला मंगा रहे हैं।
अमेरिका से कोयला लेने वाले विश्व के टॉप 10 देश (आंकड़े मिलियन टन में):
- India : 22.9
- China : 11.3
- Japan : 8.2
- Brazil : 7.6
- Netherlands : 7.2
- Morocco : 5.4
- South Korea : 4.3
- Egypt : 4.2
- Canada : 3.8
- Turkey : 2.5
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









