नेरोबी में आज अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 4 गुणा 400 मीटर मिक्स्ड रिले स्पर्धा में भारत ने कांस्य पदक जीत लिया है।

अब्दुल रज्जाक, प्रिया मोहन, सम्मी और कपिल की भारतीय टीम ने तीन मिनट बीस दशमलव छह-शून्य सेकेंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक नाईजिरिया ने, जबकि रजत पदक पोलैंड ने अपने नाम किया।

उधर, शॉट पुट में अमनदीप धालीवाल फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए हैं। प्रिया मोहन ने 53 दशमलव 7-9 समय के साथ 400 मीटर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing