Saturday, April 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर NTPC सीपत में भारतीय अंगदान दिवस का आयोजन

NTPC सीपत में भारतीय अंगदान दिवस का आयोजन

नागरिकों को अंगदान के बारे में जागरूक करने के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय अंग एवं ऊत्तक प्रत्यारोपण संगठन की स्थापना की गई है।

Advertisement

बिलासपुर, 03 अगस्त। एनटीपीसी सीपत (NTPC Sipat) में 03 अगस्त को भारतीय अंगदान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी, सीआईएसएफ तथा अन्य एजेंसियों के कर्मचारी उपस्थित रहे। एन श्रीनिवास राव, कार्यकारी निदेशक तथा रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को अंग्रेजी व हिन्दी में शपथ दिलायी गयी।

डॉ. भवनीश समन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भारतीय अंगदान दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी को अंगदान जैसे नेक कार्य में शामिल होकर आगे आना चाहिए तथा अंगदान करके जरूरतमंद लोगों को जीवन दान देना चाहिए। इसी क्रम में स्टेज-1 के सम्मेलन कक्ष में भी श्री रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) तथा डॉ. भवनीश समन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अस्पताल में शपथ दिलायी गयी।

विदित हो कि नागरिकों को अंगदान के बारे में जागरूक करने के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय अंग एवं ऊत्तक प्रत्यारोपण संगठन की स्थापना की गई है। इस संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष 03 अगस्त को भारतीय अंगदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी यह दिवस अंगदान महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: