भारतीय खेल प्रधिकरण ने आज नई दिल्ली में आयोजित अभिनंदन समारोह में ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, कानून मंत्री किरण रिजिजू, खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रामाणिक सहित भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा मौजूद थे।

स्वदेश वापिस आई भारतीय महिला और पुरूष हॉकी टीम, पहलवान बजरंग पुनिया, रवि दहिया और नीरज चोपडा को प्रतीक चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है।

भारत ने ओलंपिक में पहली बार ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने ये उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा भारत ने कुश्ती और भारोत्तोलन में रजत, जबकि बैडमिंटन, कुश्ती, महिला मुक्केबाजी और पुरूष हॉकी में कांस्य पदक सहित कुल सात पदक जीते हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing