बर्नपुर। IndustrialPunch : SAIL-ISP में 24 सितंबर 2026 को होने वाले मान्यता प्राप्त यूनियन चुनाव को लेकर INTUC ने 30 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र में कर्मचारियों के वेतन, आवास, चिकित्सा, सुरक्षा, प्रशिक्षण, पदोन्नति और अन्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को शामिल किया गया है।
INTUC ने 1 जनवरी 2027 से वेतन संशोधन, 39 माह के बकाया एरियर के समाधान, अस्पताल सुविधाओं में सुधार, आधुनिक आवास, जलापूर्ति, सड़क सुरक्षा और कर्मचारियों के मनोरंजन व स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रमुख मुद्दा बनाया है।
संकल्प पत्र में S-6 से जूनियर इंजीनियर पद का अवसर, प्रशिक्षण अवधि में बदलाव, प्रशिक्षण भत्ता बढ़ाने, पीएफ में समान नियोक्ता योगदान, फेस्टिवल एडवांस बढ़ाने, बच्चों की शिक्षा के लिए एजुकेशन अलाउंस, महिला कर्मचारियों के लिए “राहत” नीति, समान अवकाश नीति और शनिवार ड्यूटी व्यवस्था जैसे प्रस्ताव भी शामिल हैं।
इसके अलावा बोनस फार्मूले की समीक्षा, बेहतर प्रोत्साहन नीति, दुर्घटना मुआवजा व्यवस्था में सुधार, हीट एवं हाइट अलाउंस तथा कैंटीन सुविधाओं में सुधार की मांग भी संकल्प पत्र में रखी गई है।
INTUC का कहना है कि चुनाव में कर्मचारियों का समर्थन मिलने पर इन 30 बिंदुओं को अगले तीन वर्षों में प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join








