Advertisement

रांची, दिनांक: 3 मई 2026 : इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) के स्थापना दिवस के अवसर पर रांची में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता INTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने की।

बैठक में INTUC के राष्ट्रीय महासचिव एनजी अरुण, झारखंड INTUC के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू सहित संगठन के अन्य केंद्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में श्रमिकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों, वर्तमान परिस्थितियों तथा संगठन की आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर जानकारी दी गई कि पूर्व सांसद एवं INTUC के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय ददई दुबे उर्फ चंद्रशेखर दुबे के निधन के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। जुलाई 2025 में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से धीरज प्रसाद साहू को INTUC का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया, जो वर्तमान में इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

Advertisement

बैठक के दौरान झारखंड INTUC के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू ने जानकारी दी कि शीघ्र ही वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें झारखंड एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे।

वहीं INTUC के राष्ट्रीय महासचिव एनजी अरुण ने दिल्ली उच्च न्यायालय के एक निर्णय को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ तत्वों द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन इस निर्णय के विरुद्ध LPA (Letters Patent Appeal) दायर करेगा।

बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ एवं केंद्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे और श्रमिक हितों की रक्षा हेतु संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement