नागपुर, 24 सितम्बर। जेबीसीसीआई- XI की मानकीकरण समिति में इंटक सम्मिलित रहेगा। बुधवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया। इसके बाद इंटक नेता एसक्यू जमा ने भारतीय मजदूर संघ (BMS) पर जमकर हमला बोला है।
इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट की रोक हटी, 25 को होगी मानकीकरण समिति की बैठक, इंटक होगा शामिल
इंटक (INTUC) से सम्बद्ध राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी एसक्यू जमा ने अपनी सोशल प्लेटफार्म पर किए गए पोस्ट में कहा कि बीएमएस की साज़िश नाकाम हो गई। कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया लिमिटेड को मुंह के बल गिरना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि कोलकाता उच्च न्यायालय ने यह फैसला दिया है कि इंडियन नेशनल माइन वर्कर्स फेडरेशन (इंटक) बोनस की बैठक में शामिल होगा।
इसे भी पढ़ें : इंटक को मानकीकरण समिति में लाने से रोकने सीआईएल प्रबंधन पर बनाया गया दबाव!
इंटक नेता ने अन्य श्रमिक संगठनों का आभार जताया, जो इस मुद्दे को लेकर सच्चाई के साथ खड़े रहे। साथ ही एसक्यू जमा ने कहा कि उन साथियों के लिए भी सोचने का वक्त है, जो सालों तक साथ रहे और जिन्होंने बुरे वक्त पर इंटक का साथ छोड़ दिया।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









