Advertisement

कोलकाता, 24 सितम्बर। बुधवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीआईएल (CIL) की जेबीसीसीआई- XI के तहत गठित मानकीकरण समिति की बैठक पर रोक हटा ली है। बैठक में इंटक (राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन) भी सम्मिलित होगा।

इसे भी पढ़ें : कलकत्ता हाईकोर्ट से बुधवार को कोयला कामगारों के लिए आ सकती है अच्छी खबर

जानकारी के मुताबिक सीआईएल प्रबंधन ने कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए स्पेशल मेंशन किया। कोर्ट में प्रबंधन ने कहा कि बोनस बैठक पर रोक लगने से कामगारों की पूजा में विध्न उत्पन्न होगा। इसलिए हमें बैठक करने की अनुमति प्रदान की जाए ताकि हम मीटिंग कर बोनस तय कर सकें।

इसे भी पढ़ें : एसईसीएल एवं आयकर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इनकम टैक्स पर आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

इधर, सीआईएल सूत्रों के मुताबिक 25 सितम्बर को मानकीकरण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बताया गया है कि पांचों यूनियन संबंधित नेताओं को फ्लाइट के टिकट भेज दिए गए हैं।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement