Advertisement

नई दिल्ली, 08 जून।  ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने उनका भव्‍य स्‍वागत किया तथा भारत और ईरान के बीच सदियों पुरानी सभ्‍यता तथा सांस्‍कृतिक संबंधों का उल्‍लेख किया।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों ही देश कोविड महामारी के बाद की परिस्थितियों पर द्विपक्षीय चर्चा को बढावा दें।

श्री मोदी ने श्री अब्दुल्लाहियान आग्रह किया कि वे राष्‍ट्रपति इब्राहिम रहीसी के साथ मुलाकात करने के इच्छुक हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement
Advertisement