Israel PM Naftali Bennett
Israel PM Naftali Bennett

इस्राइल की संसद एक विवादास्पद कानून को आगे बढ़ाने संबंधी विधेयक पारित करने में असफल रही है। इस कानून के मुताबिक पश्चिम किनारा या गाज़ा के निवासियों को किसी इस्राइली से विवाह करने की स्थिति में नागरिकता अधिकार से वंचित किया जाता है। रातभर चली बहस के बाद मतदान में विधेयक के पक्ष और विपक्ष में 59-59 मत पड़े। जून में सत्ता संभालने के बाद इस्राइल के प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट के गठबंधन की यह पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा थी। समीक्षकों का मानना है कि यह कानून भेदभावपूर्ण है जो आज रात से समाप्त हो जाएगा।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing