Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल जय प्रकाश द्विवेदी ने संभाली WCL की बागडोर, CMD का पदभार ग्रहण...

जय प्रकाश द्विवेदी ने संभाली WCL की बागडोर, CMD का पदभार ग्रहण किया

श्री द्विवेदी वेकोलि मुख्यालय में निदेशक तकनीकी (संचालन) के पद पर कार्यरत थे

Jai Prakash Dwivedi
Jai Prakash Dwivedi
Advertisement

नागपुर, 01 फरवरी। कोयला खनन में विशेष योग्यता के लिए जाने जाने वाले जय प्रकाश द्विवेदी (Jai Prakash Dwivedi) ने आज वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के अध्यक्ष-सह-प्रबन्ध निदेशक (CMD) का पदभार संभाला। इस अवसर पर वेकोलि के निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) ए के सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे, सभी महाप्रबंधक तथा वरिष्ठ अधिकारीगण ने श्री द्विवेदी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़ें: कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने CMPFO फोकस्ड क्लेम प्रोसेसिंग और सेटलमेंट पोर्टल किया लॉन्च

इसके पूर्व श्री द्विवेदी वेकोलि मुख्यालय में निदेशक तकनीकी (संचालन) के पद पर कार्यरत थे। साथ ही उन्होंने कंपनी के निदेशक (कार्मिक) का अतिरिक्त पदभार भी संभाला है। श्री द्विवेदी को कोल माइनिंग उद्योग में 36 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। उन्होंने आईआईटी-बीएचयू वाराणसी से खनन इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 1986 में एक खनन अभियंता के रूप में कोल इंडिया में अपने करियर की शुरुआत की। वेकोलि में अपनी सेवाएँ देने से पूर्व वें अपने कार्यकाल के दौरान कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों एसईसीएल, ईसीएल और एनसीएल में भी अपनी सेवाएं दे चुके है।

इसे भी पढ़ें: WCL के सीएमडी मनोज कुमार हुए रिटायर, दी गई भावभीनी विदाई

Advertisement

श्री द्विवेदी ने चीन, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका सहित भारत में कई खनन गतिविधियों के कार्यक्रमों में शिरकत की है। खनन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स द्वारा श्सर्वश्रेष्ठ अभियंता पुरस्कारश् से सम्मानित किया गया है। उनके इस दीर्घ अनुभव का वेकोलि को निश्चित ही लाभ मिलेगा। जे. पी. द्विवेदी के सीएमडी का कार्यभार ग्रहण करने से वेकोलि में हर्ष व्याप्त है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट