नई दिल्ली, 13 मई। पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत का परचम लहराया है।

इसे भी पढ़ें : कर्नाटक चुनाव मतगणना – Live : रूझानों में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की ओर, कल बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक बुलाई गई

अप्रेल में कांग्रेस से आप में शामिल होने वाले सुशील कुमार रिंकु को पार्टी ने उपचुनाव का प्रत्याशी बनाया था। आप उम्मीदवार रिंकु को तीन लाख दो हजार 297 वोट मिले हैं। निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी करमजीत कौर चौधरी को दो लाख 43 हजार 488 मत मिल हैं। कांग्रेस को दो दशक बाद जालंधर सीट से हार मिली है।

इसे भी पढ़ें : कर्नाटक चुनाव : कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की ओर, कौन होगा CM?

इस सीट पर शिरोमणी अकाली दल के सुखविदंर सुखी तीसरे नम्बर पर हैं। उन्हें एक लाख 58 हजार 445 वोट पड़े। भाजपा उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। भाजपा प्रत्याशी के खाते में एक लाख 34 हजार 800 वोट पड़े हैं।

  • Website Designing