झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने पेरिस में आज विश्‍व तीरंदाजी चैम्पियनशिप के  मिक्‍स्‍ड  में स्‍वर्ण पदक जीतने के लिए अतानु दास और दीपिका कुमारी को बधाई दी है। इन दोनों भारतीय तीरंदाजों ने फाइनल में नींदरलैंड की टीम को पांच-तीन से पराजित किया है।

श्री सोरेन ने भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कोमालिका बारी को भी बधाई दी है। इस भारतीय टीम ने महिला रिकर्व फाइनल विश्‍व कप स्‍टेज-3 में मैक्सिको को पांच-एक से हराया है। हो जनजाति की कोमालिका बारी पहली महिला तीरंदाज है जिन्‍होंने भारत को यह गौरव दिलाया है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मन की बात में दीपिका कुमारी का उल्‍लेख किया। दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी में विश्‍व चैम्पियन का खिताब हासिल करने के लिए कई चुनौतियां का सामना किया है। वे तोक्‍यो ओलम्पिक 2020 के लिए क्‍वालीफाइ करने वाली एकमात्र भारतीय महिला तीरंदाज हैं।

  • Website Designing