संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस 2021 के परिणाम घोषित, 41 हजार 862 उम्मीदवार सफल हुए

संयुक्त प्रवेश परीक्षा-जेईई एडवांस 2021 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। दिल्ली जोन के मृदुल अग्रवाल ने 360 में से 348 अंक हासिल कर प्रथम रैंक हासिल की है।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा-जेईई एडवांस 2021 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। दिल्ली जोन के मृदुल अग्रवाल ने 360 में से 348 अंक हासिल कर प्रथम रैंक हासिल की है। सुश्री काव्या चोपड़ा ने महिला वर्ग में शीर्ष रैंक हासिल की। उन्होंने 360 में से 286 अंक प्राप्त किए।

इसे भी पढ़ें : CBSE : ऑफलाइन मोड में होंगी 10वीं और 12वीं के टर्म-1 की परीक्षा

इस परीक्षा में कुल एक लाख 41 हजार 699 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिसमें से 41 हजार 862 उम्मीदवार उत्तीर्ण रहे। इस परीक्षा में छह हजार 452 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing