Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

अहमदाबाद, 03 सितम्बर। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इस बार अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केजरीवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने पक्ष में करने के लिए खास अपील की।

दो दिवसीय गुजरात दौरे के अंतिम दिन केजरीवाल ने कहा, हमें भाजपा के बड़े-बड़े नेता नहीं चाहिए। हमें उनके पन्ना प्रमुख, कार्यकर्ता चाहिए। उन्होंने कहा, आप सभी लोग भाजपा में ही रहो। भाजपा पेमेंट करती है, पेमेंट उनसे लो, लेकिन काम हमारे लिए करो। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing