Monday, November 23, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन JBCCI- XII के गठन में देरी पर CITU ने जताई नाराजगी, तत्काल...

JBCCI- XII के गठन में देरी पर CITU ने जताई नाराजगी, तत्काल समिति बनाने की मांग

वी.एम. मनोहर ने CMD को पत्र लिखकर कोल इंडिया प्रबंधन की उदासीनता पर उठाए सवाल, श्रमिक हितों में और देरी अस्वीकार्य

Advertisement

कोरबा। IndustrialPunch : अखिल भारतीय कोयला श्रमिक महासंघ (AICWF- CITU) ने JBCCI- XII के गठन में हो रही अनावश्यक देरी को लेकर कोल इंडिया लिमिटेड प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई है। महासंघ ने इस संबंध में कोल इंडिया के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर समिति के गठन की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने और बिना किसी और विलंब के JBCCI- XII गठित करने की मांग की है।

AICWF के अतिरिक्त महासचिव वीएम मनोहर ने जारी पत्र में कहा है कि JBCCI-XII के गठन को लेकर कोल इंडिया प्रबंधन लगातार उदासीनता दिखा रहा है और अनावश्यक देरी की जा रही है। उन्होंने इस स्थिति पर महासंघ की गहरी नाराजगी और चिंता व्यक्त की है।

पत्र में कहा गया है कि JBCCI सर्वोच्च द्विपक्षीय समिति है, जो कोयला उद्योग के लाखों श्रमिकों के वेतन, भत्तों तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार है। इसके बावजूद समिति का गठन अब तक लंबित है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

वीएम मनोहर ने कहा कि कोयला श्रमिक देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, लेकिन इसके विपरीत प्रबंधन महत्वपूर्ण श्रमिक मुद्दों के प्रति अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहा है।

Advertisement

AICWF ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि कोयला श्रमिकों के हितों के मामले में अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। महासंघ ने मांग की है कि JBCCI- XII के गठन की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाए और समिति का गठन बिना किसी और विलंब के सुनिश्चित किया जाए।

पत्र के माध्यम से कोल इंडिया प्रबंधन से श्रमिक हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर शीघ्र निर्णय लेने और द्विपक्षीय वार्ता की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया है।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group : Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels : Click here
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान