Advertisement

कोरबा, 26 फरवरी (Industrial Punch Desk) : अडाणी समूह (Adani Group) के कोरबा पॉवर लिमिटेड की विस्तार परियोजना अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही रोजगार का सृजन करेगी। तीसरे चरण के तहत 1600 मेगावाट (MW) क्षमता वाली इकाइयां स्थापित करने 27 फरवरी को पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु जनसुनवाई होगी।

लैंको अमरकंटक पॉवर लिमिटेड का अधिग्रहण करने के बाद इसका नाम कोरबा पॉवर लिमिटेड (Korba Power Limited) किया गया। अडाणी पॉवर लिमिटेड (Adani Power Limited) ने न केवल अटके पड़े दूसरे फेज के कार्य में गति लाई, बल्कि तीसरे चरण की इकाइयां प्रस्तावित की। कोरबा जिले के पताड़ी स्थित कोरबा पॉवर लिमिटेड की वर्तमान क्षमता 600 मेगावाट की है।

विस्तार परियोजना के तहत दूसरे चरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके तहत 660 मेगावाट क्षमता वाली दो इकाई (3 एवं 4 नम्बर) स्थापित हो रही हैं। 3 नम्बर इकाई की कमिशनिंग मार्च 2026 में की जानी थी, लेकिन इसमें कुछ विलंब है। बताया गया है कि अब 3 नम्बर यूनिट की कमिशनिंग संभवतः अप्रेल- मई में होगी। इसके बाद 4 नम्बर यूनिट की कमिशनिंग की जाएगी।

दूसरी ओर अधिग्रहण के साथ ही अडाणी पॉवर लिमिटेड ने तीसरे फेज की तैयारी भी शुरू कर दी। तीसरे फेज में कोरबा पॉवर लिमिटेड परिसर में 800 मेगावाट क्षमता वाली 4 एवं 5 नम्बर इकाई स्थापित की जाएगी। दोनों इकाइयां अल्ट्रा- सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित होगी।

Advertisement

तीसरे फेज के लिए जमीन की जरूरत नहीं, 16,611 करोड़ का निवेश

तीसरा चरण पूरा होने के बाद कोरबा पॉवर लिमिटेड की विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़कर 3520 मेगावाट हो जाएगी। तीसरे चरण की यूनिट्स स्थापित करने के लिए कंपनी को भूमि की आवश्यकता नहीं है। कंपनी के पास 505.58 हेक्टेयर भूमि मौजूद है। इसमें ही 5 एवं 6 नम्बर इकाई स्थापित होगी। तीसरे चरण की विस्तार परियोजना की अनुमानित लागत 16,611 करोड़ रुपए है।

कंपनी के अनुसार निर्माणचरण में 230 स्थायी एवं 5368 संविदा सहित कुल 5598 लोगों को रोजगार मिलगा। जबकि संचालन चरण 270 स्थायी एवं 2000 संविदा कर्मी नियोजित रहेंगे।

दूसरी विस्तार परियोजना से जिले और राज्य का राजस्व बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। बताया गया है कि 1600 मेगावाट क्षमता वाली 6 एवं 7 नम्बर इकाई स्थापित करने की भी योजना है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement