तौलीपाली कोयला खदान का नक्शा
Advertisement

कोरबा, 30 अक्टूबर। कोयला मंत्रालय द्वारा कमॅर्शियल कोल माइनिंग (Commercial Coal Mining) के तहत केयला खदानों की नीलामी के 14वें दौर का शुभारंभ कर दिया गया है। इस दौर में 7 राज्यों की 41 खदानों को सूचीबद्ध किया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ में 15 खदानें स्थित हैं और इन 15 में कोरबा जिले की 5 खदानें हैं।

इसे भी पढ़ें : कमॅर्शियल कोल माइनिंग, 14वें दौर का शुभारंभ, 7 राज्यों की 41 खदानों की होगी नीलामी

कोरबा (Korba) जिले के कोरबा एवं करतला विकासखंड में स्थित तौलीपाली, बताती कोल्गा वेस्ट, मदवानी, करतला दक्षिण, कलगामार कोयला खदानों को 14वें दौर की नीलामी के लिए सम्मिलित किया गया है।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी …

Advertisement

इन खदानों में 12725.86 मिलियन टन (MT) कोयले का भंडार है। पांचों खदान मांड रायगढ़ कोलफील्ड्स के दायरे में है। खदानों का विवरण :

  • तौलीपाली (Taulipali) : क्षेत्रफल – 42.50 sq km, कोल रिजर्व- 4320 MT
  • बताती कोल्गा वेस्ट (Batati Kolga West) : क्षेत्रफल – 39.37 sq km, कोल रिजर्व- 1145.86 MT
  • मदवानी (Madwani) : क्षेत्रफल – 53.81 sq km, कोल रिजर्व- 2750 MT
  • करतला साउथ (Kartala South) : क्षेत्रफल – 36.4 sq km, कोल रिजर्व- 1160 MT
  • कलगामार (Kalgamar) : क्षेत्रफल – 53.81 sq km, कोल रिजर्व- 3350 MT

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement