पुणे में विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी
पुणे में विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी

मुंबई, 14 मार्च। महाराष्ट्र राज्य सरकार के लाखों कर्मचारी ’पुरानी पेंशन योजना’ लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। मंगलवार को पूरे राज्य में कर्मचारियों ने सड़कांं पर उतरकर प्रदर्शन भी किया। इसके पहले सोमवार को सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच वार्ता हुई थी, लेकिन इसमें बात नहीं बनी और कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला यथावत रखा।

हड़ताली कर्मचारियों को उद्धव ठाकरे का भी साथ मिला है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को लेकर हर कोई सड़क पर है। किसानों की आत्महत्या बढ़ रही है। महाराष्ट्र में समाज का कोई भी तबका खुश नहीं है। कई समितियां बन चुकी हैं, लेकिन राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार होना बाकी है।

इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना के विषय में कल सकारात्मक चर्चा हुई थी। सरकार पूरी तरह सकारात्मक है। ये सरकार लोकहित के निर्णय लेने वाली सरकार है। एक कमेटी का गठन किया गया है। रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों का नुकसान ना हो ये जिम्मेदारी सरकार की है। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नौकरशाहों की एक कमेटी गठित करने की बात कही है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ पुरानी पेंशन योजना पर बैठक की।

  • Website Designing