महाराष्ट्र: ठाणे के शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। शाहपुर पुलिस ने बताया कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण में मशीन का इस्तेमाल हो रहा था। घटना देर राम डेढ़ बजे करीब की है।

NDRF सहायक कमांडेंट सारंग कुर्वे ने बताया कि हमें घटना की जानकारी रात करीब 1.30 बजे मिली और हमारी टीम ने सुबह करीब 5रू30 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हमारा खोज एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। यहां स्विट्जरलैंड की एक कंपनी काम कर रही थी। इसकी गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। हमारे संबंधित विभाग के अधिकारी और मंत्री भी मौके पर मौजूद हैं।

 

  • Website Designing