चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन के लैंडर मॉड्यूल के परिक्रमा-पथ को आज सुबह सफलतापूर्वक बदला गया। अब इस लैंडर मॉड्यूल की चंद्रमा की कक्षा में निकटतम दूरी 25 किलोमीटर और अधिकतम दूरी 134 किलोमीटर हो गई है। इसरो के अनुसार, लैंडर मॉड्यूल विक्रम सही स्थिति में है और यह अपनी कक्षा से चंद्रमा की सतह पर उतरने की स्थिति में है।

23 अगस्त को शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े छह बजे के बीच चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर इसकी सॉफ्ट लैंडिंग की संभावना है। रोवर प्रज्ञान के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने पर भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

  • Website Designing