झरिया, 24 जून। कोल इंडिया में जेबीसीसीआई- XII (Joint Bipartite Committee for the Coal Industry) के गठन की मांग को लेकर विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को UCWU (एटक) के क्षेत्रीय कार्यालय में एटक, एचएमएस, सीटू और आरसीएमयू से जुड़े नेताओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोल इंडिया में जेबीसीसीआई- XII समिति का गठन जल्द से जल्द कराया जाए। इसके लिए केंद्रीय ट्रेड यूनियन नेताओं के आह्वान पर आगामी 1 जुलाई से पहले पूरे पूर्वी झरिया क्षेत्र में पिट, कोलियरी एवं एरिया स्तर पर व्यापक गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी। इन बैठकों के माध्यम से मजदूरों को उनके अधिकारों और जेबीसीसीआई- XII के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।
यूनियन नेताओं ने बताया कि मजदूरों की मांगों को लेकर 1 जुलाई को क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष तथा भौरा एवं एएसपी कोलियरी में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई तथा आंदोलन को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता श्री उदय प्रसाद साहू ने की, जबकि संचालन धनंजय कुमार ने किया।
बैठक में उदय प्रसाद साहू, सन्यासी नायक, रंजय कुमार, धनंजय कुमार, मोतीलाल हेम्ब्रम, धनंजय सिंह, प्रदीप भट्टाचार्य, संजय सिंह, नारायण बाउरी, सुजीत रवानी, धनेश्वर रवानी, अनिल कुमार महतो, एमडी अयूब अंसारी, महादेव मुर्मू, रामकिशोर प्रसाद, महादेव उरांव, शिवपूजन राम, नन्द देव साव, प्रभात रंजन सिंह, अमिरक भगत, आनंद रवानी, दुकालु दास सहित बड़ी संख्या में ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









