चीन के औद्योगिक शहर शेनयांग में ओमीक्रॉन के बढ़ते मामलों के कारण लॉकडाउन

चीन ने कोरोना के ओमीक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के कारण औद्योगिक शहर शेनयांग में लॉकडाउन लगा दिया है। इस शहर की आबादी 90 लाख है।

चीन ने कोरोना के ओमीक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के कारण औद्योगिक शहर शेनयांग में लॉकडाउन लगा दिया है। इस शहर की आबादी 90 लाख है।

चीन में कल 4 हजार 700 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई । चीन में इस महीने 30 हजार से ज्यादा लोगों में संक्रमण मिला है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार चीन पहली बार अति संक्रामक ओमीक्रॉन के सबवेरिएंट बीए-2 का सामना कर रहा है।

सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के लिए यह महत्वपूर्ण राजनीतिक चुनौती है। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन की कोविड-मुक्‍त नीति में व्यवधान के संकेत मिल रहे हैं।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि कोविड नियंत्रण में कार्रवाई करने में विफल रहने के लिए 70 से अधिक चीनी अधिकारियों को बर्खास्त या दण्‍डित किया गया है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing