Wednesday, April 22, 2026
Home Industrial (English) महाराष्ट्रः भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट, 8 लोगों की मौत, देखें...

महाराष्ट्रः भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट, 8 लोगों की मौत, देखें वीडियो

भंडारा कलेक्टर संजय कोलते ने बताया कि धमाके से फैक्ट्री की छत गिर गई, जिसमें 13 से 14 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Advertisement

महाराष्ट्र: भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट (Explosion in Ordnance Factory) में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है।

महाराष्ट्र के भंडारा में सेना की हथियार फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे धमाका हुआ। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, 7 गंभीर घायल हैं।

भंडारा कलेक्टर संजय कोलते ने बताया कि धमाके से फैक्ट्री की छत गिर गई, जिसमें 13 से 14 लोगों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। धमाके के बाद लोहे और पत्थर के टुकड़े दूर-दूर बिखरे हुए दिखाई दिए।

Advertisement

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विस्फोट जवाहर नगर इलाके में स्थित फैक्ट्री के LTP (लॉन्ग टर्म प्लानिंग) सेक्शन में हुआ।

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री और नागपुर के सांसद नितिन गडकरी ने भी हादसे में गिरी छत के नीचे 13-14 लोगों के फंसे होने की जानकारी दी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: