संबलपुर (IndustrialPunch Desk) : कोल इंडिया की सहायक कंपनी महनदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) ने खनन अनुशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण संबंधी आदेश जारी किए हैं।
इसे भी पढ़ें: NCL के नए CMD के चयन की प्रक्रिया तेज, PESB ने 12 उम्मीदवारों को किया शॉर्टलिस्ट
29 जून 2026 को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार 5 महाप्रबंधकों (General Manager/E-8) का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
- अजय कुमार सिंह को एजीएम, भुवनेश्वरी एरिया से एजीएम, जगन्नाथ एरिया भेजा गया।
- के.बी. चौधरी का तबादला एजीएम, तालचेर एरिया से एजीएम, भरतपुर एरिया किया गया।
- अक्षय कुमार दास को एजीएम, भरतपुर एरिया से एजीएम, भुवनेश्वरी एरिया स्थानांतरित किया गया।
- डी.सी. कुंडू को एमसीएल मुख्यालय में HoD (Mine Closure, Repurposing & Mine Tourism) से एजीएम, तालचेर एरिया की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- प्रदीप कुमार मिश्रा को जीएम (L&R)/HoD, MCL मुख्यालय से एजीएम, सुभद्रा एरिया स्थानांतरित किया गया।
इसे भी पढ़ें: एसईसीएल के निदेशक HR बिरंची दास को एमसीएल के निदेशक HR का अतिरिक्त प्रभार
आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान नियंत्रक प्राधिकारी से कार्यमुक्त होने के बाद संबंधित निदेशक के समक्ष रिपोर्ट करेंगे। साथ ही नई पदस्थापना ग्रहण करने के 15 दिनों के भीतर नया SPARROW प्रोफाइल भरना भी अनिवार्य होगा।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









