Advertisement

नई दिल्ली, 29 सितम्बर। कोयला कामगारों के सालाना बोनस पर मुहर लग चुकी है। प्रत्येक कर्मचारी को 76,500 रुपए का भुगतान होगा। कोल इंडिया (CIL) एवं अनुषांगिक कंपनियों तथा सिंगरेनी कोलियारिज कंपनी लिमिटेड (SCCL) के दो लाख 70 हजार से ज्यादा कामगारों को इसका लाभ मिल रहा है।

हालांकि 2022 के बोनस में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। बीते कुछ वर्षों से बोनस वृद्धि का जो ट्रेंड था, उसी आधार पर बोनस तय हुआ है। 2021 में 72,500 रुपए बतौर बोनस दिया गया था।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया बोनस @ 76,500

इधर, बोनस वितरण से मार्केट में भी बूम आएगा। एक आंकलन के अनुसार कोल इंडिया और एससीसीएल के कामगारों के बीच दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम वितरित होगी। कोल इंडिया एवं अनुषांगिक कपंनियों में 2,69,286 कामगार है तथा एससीसीएल में 40 हजार से ज्यादा कर्मचारी नियोजित हैं। बोनस का अधिकांश हिस्सा बाजार में पहुंचता है।
जानते हैं कोल इंडिया और अनुषांगिक कंपनियों के कामगारों में कितनी बोनस राशि बंटेगी (मैनपॉवर 1 अगस्त, 2022 की स्थित में) :

Advertisement

Co.       Empl        Bonus

  • ECL 50348 – 385,16,22,000
  • BCCL 36279 – 277,53,43,500
  • CCL 32285 – 246,98,02,500
  • WCL 32684 – 250,03,26,000
  • SECL 40521 – 309,98,56,500
  • MCL 19986 – 152,89,29,000
  • NCL 12423 – 95,03,59,500
  • NEC 651 – 4,98,01,500
  • CMPDIL 2117 – 16,65,40,500
  • DCC 158 – 1,20,87,000
  • CIL HQ 313 – 239,44,500

कोल सेक्टर की खबरें पढ़ने क्लिक करें : https://www.industrialpunch.com/category/coal/ 

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunch) पर Follow करें …

 

 

Advertisement