असम में बाढ से 6.60 लाख से अधिक लोग प्रभावित, केरल के 12 जिलों में तेज से बहुत तेज वर्षा होने का ऑरेंज अलर्ट जारी

असम में, 27 जिलों के छह लाख 60 हजार से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। बराक घाटी, दीमा हसाओ और होजई के इलाके सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

असम में, 27 जिलों के छह लाख 60 हजार से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। बराक घाटी, दीमा हसाओ और होजई के इलाके सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

कछार जिला प्रशासन ने आज से सभी शैक्षणिक संस्थान और गैर-जरूरी निजी संस्थान 48 घंटे के लिए बंद करने की घोषणा की है।

कई स्‍थानों पर सड़क और रेल संपर्क कट गया है और बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। पिछले 24 घंटों में करीब 8 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

राज्य सरकार के छह वरिष्ठ मंत्रियों को बराक घाटी, दीमा हसाओ और होजई में बचाव और राहत कार्यों की निगरानी करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आश्वासन दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाने-पीने की वस्‍तुओं की कोई कमी नहीं है। दीमा हसाओ जिले में वायुसेना के जहाज से खाने-पीने की चीजें गिराई गईं।

मौसम विभाग ने केरल में तेज से बहुत तेज बारिश की संभावना के मद्देनजर 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी तिरुवनंतपुरम और कोल्लम में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कल रात राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। कोच्चि के चेंगमपुझा नगर में घरों में पानी घुसने के कारण लगभग दस परिवारों को पास के स्कूल में शरण लेनी पडी।

पेरियार नदी में पानी छोड़े जाने के लिए आज सुबह भूतथनकेट्टू बांध के गेट खोल दिए गए। नदी के किनारे रहने वाले लोगों से अलर्ट रहने को कहा गया है।

इस बीच, आज सुबह मुन्नार के पास पर्यटकों को ले जा रही एक कार के सड़क से फिसल कर खाई में गिर जाने से आठ महीने के एक बच्चे और 32 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

हादसे में घायल हुए आठ लोगों को मुन्नार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय इलाके में घना कोहरा था।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing