Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन BMS के राष्ट्रीय महामंत्री हिमते बोले- सरकार किसी की भी हो मजदूर...

BMS के राष्ट्रीय महामंत्री हिमते बोले- सरकार किसी की भी हो मजदूर हित से परे कोई समझौता नहीं

रवींद्र हिमते ने कहा कि संगठन के लिए कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण है। हमारे कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर काम करते हैं।

Advertisement

रांची, 25 अप्रेल। मंगलवार को भारतीय मजदूर संघ (BMS) झारखंड प्रदेश द्वारा कोयला श्रमिकों का कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रवींद्र हिमते थे।

इसे भी पढ़ें : BMS का राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन 26 को, ठेका प्रथा बंद करने एवं राष्ट्रीय श्रम नीति बनाने की मांग 

रवींद्र हिमते ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के लिए कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण है। हमारे कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर काम करते हैं। भारतीय मजदूर संघ विश्व की सबसे अधिक सदस्यता वाला संगठन है। यह एक गैर राजनीतिक संगठन है। हम मजदूरों की मांगों की पूर्ति हेतु किसी भी सरकार से कोई समझौता नहीं करेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री ने संगठनात्मक एवं संगठित, असंगठित तथा ठेका कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों जैसे- मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा मुहैया, ठेका प्रथा पर रोक, आर्थिक विकास के लिए राष्ट्रीय श्रम नीति का निर्धारण, न्यूनतम मजदूरी के स्थान पर जीविका मजदूरी तय हो आदि अनेक विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बैठक में अध्यक्षीय संबोधन में बीएमएस झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष एसएन सिंह ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ एक ईश्वरीय संगठन है, जिसके कार्यकर्ता देवतुल्य हैं। संगठन कोयला के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में मजदूरों के लिए कार्य कर रही है।

Advertisement

झारखंड- बिहार के बीएमएस प्रभारी धर्मदास शुक्ला ने कहा कि शोषित, पीड़ित, वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करना, सामाजिक सुरक्षा और जीविका योग्य मजदूरी दिलाना संगठन की प्राथमिकताओं में से है। जेबीसीसीआई सदस्य के पी गुप्ता ने जेबीसीसीआई की बैठकों में लिए गए निर्णय को विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताया। राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री ने कोल फेडरेशन के कार्यकर्ताओं को अनुशासित और राष्ट्रहित, उद्योग हित तथा मजदूर हित में काम करने वाला सैनिक बताया। बैठक की अध्यक्षता सीसीएल सीकेएस के अध्यक्ष मनोज कुमार रजक एवं संचालन सीसीएल सीकेएस महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने की।

इसे भी पढ़ें : निजी कंपनी JSW के उपाध्यक्ष संजय सिंह होंगे BCCL के निदेशक तकनीकी

कार्यकर्ता बैठक में झारखंड प्रदेश महामंत्री बृज बिहारी शर्मा, संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार, अभाखमसंघ सदस्य संजय कुमार चौधरी, सीसीएल सीकेएस के कार्यसमिति सदस्य, बीसीसीएल, ईसीएल, सीएमपीडीआई एवं सीएमपीएफ के अध्यक्ष, महामंत्री एवं भारतीय मजदूर संघ से संबद्धित श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: