BMS
BMS

नई दिल्ली, 25 अप्रेल। भारतीय मजदूर संघ (BMS) द्वारा 26 अप्रेल को राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह धरना प्रदर्शन देश के सभी जिला मुख्यालयों में होगा। इसमें बीएमएस से सम्बद्ध समस्त इकाइयां भी सम्मिलित होंगी।

राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन का निर्णय पटना में आयोजित हुए भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में लिया गया था। इस आंदोलन के जरिए सभी को सामाजिक सुरक्षा, ठेका प्रथा बंद करने, न्यूनतम मजदूरी के स्थान पर जिविका मजदूरी तय करने, आर्थिक विकास के लिए राष्ट्रीय श्रम नीति बनाने की मांग की जाएगी। जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

  • Website Designing