Tuesday, February 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन देशव्यापी हड़ताल : रेल कोच फैक्ट्री में आरसीएफ एम्पलाइज यूनियन का जोरदार...

देशव्यापी हड़ताल : रेल कोच फैक्ट्री में आरसीएफ एम्पलाइज यूनियन का जोरदार प्रदर्शन

इस विरोध प्रदर्शन में ऑल इंडिया रेलवे एम्पलाइज OBC, SC & ST एवं IRTSA एसोसिएशन ने भरपूर समर्थन एवं साथ दिया।

Advertisement

Nationwide strike : 9 जुलाई, बुधवार को रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला सहित पूरे रेलवे में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को कर्मचारियों द्वारा जबरदस्त समर्थन मिला। भारत सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ किया रोष व्यक्त किया गया।

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में, आरसीएफ एम्पलाइज यूनियन (RCF Employees Union) ने रेलवे कोच फैक्ट्री के डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक (वर्कशॉप चौक) पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया।

हजारों की संख्या में आरसीएफ कर्मचारियों ने इस प्रदर्शन में शामिल होकर पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सरकार द्वारा थोपे गए चार श्रम संहिताओं के विरोध, ठेका प्रथा के बढ़ते चलन और भारतीय रेलवे सहित अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की।

Advertisement

इस विरोध प्रदर्शन में ऑल इंडिया रेलवे एम्पलाइज OBC, SC & ST एवं IRTSA एसोसिएशन ने भरपूर समर्थन एवं साथ दिया। यह प्रदर्शन आरसीएफ कर्मचारियों की एकजुटता और अपने अधिकारों के प्रति उनके दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …