Sunday, November 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल NCL : सेवानिवृत्त हुए 54 अधिकारी व कर्मचारियों का किया गया सम्मान

NCL : सेवानिवृत्त हुए 54 अधिकारी व कर्मचारियों का किया गया सम्मान

इस दौरान सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के सहकर्मियों ने उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद किया।

Advertisement

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों से मार्च माह के अंत में 8 अधिकारी व 46 कर्मचारियों सहित कुल 54 कर्मी सेवानिवृत्त हुए।

इस तारतम्य में मार्च माह के अंत में एनसीएल मुख्यालय से श्री बच्चू राम (सहायक पर्यवेक्षक – परिवहन, ग्रेड-सी, डी (टी/ओ), सचिवालय), श्री सत्यनारायण (सहायक पर्यवेक्षक – परिवहन, ग्रेड-सी, उत्खनन विभाग) सेवानिवृत्त हुए जिसके सम्मान में शनिवार को अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया ।

इस अवसर पर एनसीएल मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक(कार्मिक) श्री मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) श्री रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री जितेन्द्र मलिक, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) श्री सुनील प्रसाद सिंह, मुख्यालय के विभागाध्यक्षगण, श्रमिक संघ प्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर निदेशक मण्डल ने संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों का कंपनी की प्रगति में योगदान की सराहना करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की व उन्हें आगामी सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

इस दौरान सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के सहकर्मियों ने उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद किया।

सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी एनसीएल में बिताए अपने लंबे कार्यालयीन जीवन के संस्मरण साझा किए।
ग़ौरतलब है कि एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया ।

Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान