Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : सीएमडी दुहन एरिया दौरे के तीसरे दिन चिरमिरी, हसदेव एवं...

SECL : सीएमडी दुहन एरिया दौरे के तीसरे दिन चिरमिरी, हसदेव एवं सोहागपुर क्षेत्र पहुंचे

श्री दुहन जमुना कोतमा क्षेत्र पहुंचे एवं क्षेत्र की आमाडांड ओसी में खनन गतिविधियों का निरीक्षण किया एवं टीम से उत्पादन-उत्पादकता की जानकारी ली।

Advertisement

बिलासपुर, 01 अप्रेल। एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन का एरिया दौरा लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने चिरिमिरी, हसदेव एवं सोहागपुर क्षेत्रों में विभिन्न खदानों में जाकर खनन गतिविधियों की समीक्षा की।

श्री दुहन चिरिमिरी क्षेत्र पहुंचे जहां उन्होंने चिरमिरी ओसी का दौरा किया। इस दौरान उन्होने खदान के विभिन्न पैच के साइडिंग पहुंचकर डिस्पैच व्यवस्थाओं का भी विस्तृत निरीक्षण किया। सीएमडी एसईसीएल ने क्षेत्र के विभागाध्यक्षों की बैठक लेकर आगामी वित्त वर्ष की योजनाओं को लेकर चर्चा की।

चिरिमिरी दौरे के उपरांत सीएमडी श्री दुहन हसदेव क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने राजनगर ओपनकास्ट में कोयला उत्पादन एवं ओबी निष्कासन का मुआयना किया। खदान दौरे के पश्चात श्री दुहन पुराने ओबी डंप पर विकसित किए गए ईको-रेस्टोरेशन पार्क अनन्या वाटिका गए एवं सस्टेनेबल माइनिंग के प्रयासों के बारे में जानकारी ली। हसदेव क्षेत्र के विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए वित्त वर्ष 25-26 की योजनाओं पर चर्चा की।

श्री दुहन जमुना कोतमा क्षेत्र पहुंचे एवं क्षेत्र की आमाडांड ओसी में खनन गतिविधियों का निरीक्षण किया एवं टीम से उत्पादन-उत्पादकता की जानकारी ली।

Advertisement

दौरे के अंतिम चरण में सीएमडी श्री हरीश दुहन सोहागपुर क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्र की रामपुर बटुरा, शारदा हाईवाल, एवं अमलाई ओसी में कोयला उत्पादन गतिविधियों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र के सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की एवं उत्पादन-उत्पादकता पर्यावरण, भू-अधिग्रहण से जुड़े रोजगार प्रकरणों एवमा अग्रिम वित्त वर्ष के लक्ष्यों से जुड़े विषयों पर चर्चा की एवम आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सोहागपुर क्षेत्र के दौरे के दौरान श्री दुहन ने जोहिला टीम के साथ बैठक कर क्षेत्र की उत्पादन-उत्पादन एवं आगामी योजनाओं की समीक्षा की।

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट