Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल NCL : सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के सम्मान में आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

NCL : सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के सम्मान में आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हुए कर्मी श्री सोमारू प्रसाद ने अपने लंबे कार्यालयीन जीवन के अनुभवों को सभी के साथ साझा किया

Advertisement

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) से अगस्त माह के अंत में 5 अधिकारियों व 35 कर्मचारियों सहित कुल 40 कर्मी सेवानिवृत्त हुए। एनसीएल मुख्यालय से सुरक्षा और बचाव विभाग में पदस्थ वरीय निजी सचिव श्री सोमारू प्रसाद कौशल सेवानिवृत्त हुए ।

मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनसीएल के निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार एवम् निदेशक (वित्त)  रजनीश नारायण, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे |

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में निदेशक (कार्मिक) श्री मनीष कुमार ने श्री सोमारू प्रसाद के कार्यालयीन, सामाजिक और निजी जीवन में सफल होने पर बधाई दिया । साथ ही किसी भी आवश्यकता पर एनसीएल द्वारा हमेशा सहयोग करने के का भरोसा देते हुए आगे के जीवन के सपरिवार सुखद और सुखमय होने की कामना की ।

इस अवसर पर निदेशक (वित्त) श्री रजनीश नारायण ने कहा कि श्री सोमारू प्रसाद कार्यालयीन और सामाजिक जीवन में पूरी तरह से मुस्तैद रहे। आपकी कर्तव्यनिष्ठा के लिये एनसीएल की ओर से आभार व्यक्त किया । साथ ही स्वस्थ और सुखमय आगामी जीवन की कामना किया ।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हुए कर्मी श्री सोमारू प्रसाद ने अपने लंबे कार्यालयीन जीवन के अनुभवों को सभी के साथ साझा किया और अपनी उपलब्धियों का श्रेय एनसीएल को दिया ।

गौरतलब है कि एनसीएल के विभिन्न कोयला क्षेत्रों व इकाइयों में सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट