Advertisement
सिंगरौली, 30 मार्च। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने चालू वित्तीय वर्ष का उत्पादन टारगेट पूरा कर लिया है। कंपनी ने 30 मार्च को 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन दर्ज किया।
एनसीएल चालू वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के अनुप उत्पादन करने वाली कोल इंडिया (CIL) की पहली अनुषांगिक कंपनी बनी है। एनसीएल के समक्ष 140 मिलियन टन (MT) कोयला उत्पादन का लक्ष्य था।
वित्तीय वर्ष खत्म होने के एक दिन पूर्व ही लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। बीते वित्तीय वर्ष 2024- 25 में भी एनसीएल ने 139 मिलियन टन का उत्पादन टारगेट पूरा किया था।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
Advertisement









