Tuesday, February 10, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर NCL : निदेशक दुबे ने किया बिरकुनियां सेटेलाइट सेंटर का दौरा, मुहिम...

NCL : निदेशक दुबे ने किया बिरकुनियां सेटेलाइट सेंटर का दौरा, मुहिम किसानगंगा की प्रगति का लिया जायजा

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक(वित्त/कार्मिक) राम नारायण दुबे ने शनिवार को बिरकुनियां में एनसीएल सीएसआर के तहत निर्मित सामुदायिक केंद्र का दौरा किया।

Advertisement

सिंगरौली, 22 जनवरी। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक(वित्त/कार्मिक) राम नारायण दुबे ने शनिवार को बिरकुनियां में एनसीएल सीएसआर के तहत निर्मित सामुदायिक केंद्र का दौरा किया।

एनसीएल ने प्रोजेक्ट “किसानगंगा” के तहत स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने व किसानों की आय को बढ़ाने के उद्देश्य से यहाँ पर, एनसीएल- आईआईटी बीएचयू इंक्यूबेशन सेंटर के तकनीकी सहयोग से सेटेलाइट सेंटर व एग्री क्लीनिक की स्थापना की है।

यहां से स्थानीय किसान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित कृषि विशेषज्ञों से कृषि संबंधी विषयों पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस दौरान श्री दुबे ने वहाँ पर उपस्थित स्थानीय जरूरतमन्द लोगों को 315 कंबल भी वितरित किए और स्थानीय जनप्रतिनिधि व किसानों से संवाद किया।

Advertisement

किसानों को संबोधित करते हुए श्री दुबे ने कहा कि एनसीएल प्रबंधन स्थानीय किसानों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और किसानों को हर संभव मदद की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक (सीएसआर), एनसीएल श्री ए के सिंह व अन्य सीएसआर अधिकारी , स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बढ़ी संख्या में ग्रामीणजन उपथित रहे।

पोल्ट्री फार्म का भी किया दौरा

इसी कड़ी में श्री दुबे बिरकुनियां बैगा बस्ती में एनसीएल सीएसआर के तहत चल रहे पोल्ट्री फार्म भी गए और इसे संचालित करने वाली महिलाओं से संवाद किया।

गौरतलब है कि एनसीएल ने सामाजिक निगमित दायित्व के तहत अभी तक आदिवासी बैगा बस्ती की 584 जनजातीय महिलाओं को पोल्ट्री फार्मिंग के माध्यम से सीधे तौर पर रोजगार मुहैया कराया है ।

साथ ही 160 से अधिक अन्य जनजातीय परिवारों को इस योजना से जोड़ कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की प्रक्रिया चल रही है ।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …