Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर NCL : झिंगुरदा क्षेत्र ने लखनऊ विश्वविद्यालय के साथ किया एमओयू, महिलाओं...

NCL : झिंगुरदा क्षेत्र ने लखनऊ विश्वविद्यालय के साथ किया एमओयू, महिलाओं को देंगे रोज़गारपरक प्रशिक्षण

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के झिंगुरदा क्षेत्र ने लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के साथ 10 लाख का अनुबंध किया है।

Advertisement

सिंगरौली, 15 जनवरी। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के झिंगुरदा क्षेत्र ने लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के साथ 10 लाख का अनुबंध किया है। इसके तहत लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम की मदद से आस पास की महिलाओं को रोज़गारपरक प्रशिक्षण दिया जाएगा। महाप्रबंधक, झिंगुरदा वीके सिंह और समाज कार्य विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. डीके सिंह ने इस अनुबंध (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये।

इसे भी प़ढ़ें : बिजली कंपनियों को समय पर कोयला आयात करने का निर्देश, घरेलू आपूर्ति में आ सकती है कमी

इसी टीम की मदद से झिंगुरदा में जूट द्वारा निर्मित व्यावसाइक वस्तुओं के उत्पादन केंद्र की स्थापना की जाएगी और स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं का कौशल विकास भी किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम शीघ्र ही प्रारम्भ हो जाएगा।

इसे भी प़ढ़ें : SECL : नए निदेशक कार्मिक देबाशीष आचार्या ने संभाला पदभार

Advertisement

इस अवसर पर झिंगुरदा के स्टाफ अधिकारी कार्मिक गौरव बाजपई , प्रोजेक्ट को कॉर्डिनेटर प्रोफेसर रजनीश यादव एवम नोडल अधिकारी पारुल यादव उपस्थित रहीं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन एनसीएल द्वारा ’निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सी.एस.आर.)’ के तहत किया जाएगा।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट