Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : नए निदेशक कार्मिक देबाशीष आचार्या ने संभाला पदभार

SECL : नए निदेशक कार्मिक देबाशीष आचार्या ने संभाला पदभार

श्री आचार्या कोल इण्डिया की अनुषंगी कम्पनी ECL में मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) बतौर ईसीएल मुख्यालय सेन्टोरिया में कार्य कर रहे थे।

देबाशीष आचार्या
देबाशीष आचार्या
Advertisement

बिलासपुर, 14 जनवरी। शनिवार को कोल इंडिया की अनुषांगिक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के निदेशक (कार्मिक) के रूप में देबाशीष आचार्या ने पदभार ग्रहण किया है।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया : 19% MGB पर सहमित का मामला क्या DPE में लटकेगा?

इसके पूर्व श्री आचार्या कोल इण्डिया की अनुषंगी कम्पनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) में मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) बतौर ईसीएल मुख्यालय सेन्टोरिया में कार्य कर रहे थे।

श्री देवाशीष आचार्या ने अपने कैरियर की शुरूआत ईस्टर्न कोलफील्ड के केंदा एरिया अंतर्गत हरिपुर माईन्स से की। उन्हें ईसीएल के विभिन्न परियोजनाओं में कार्मिक विभाग से जुड़े कार्यों का दीर्घ अनुभव है तथा वे औद्योगिक संबंध में पारंगत माने जाते हैं।

Advertisement

श्री आचार्या ने वर्ष 1986 में बीएससी की उपाधि अर्जित की तथा उन्होंने सीएडब्ल्यू, डीएसडब्ल्यू (आईआरपीएम), एमए (पर्यावरण) की शैक्षणिक योग्यता भी हासिल की है। ईसीएल में एनसीडब्ल्यूए के प्रावधानों व सुविधाओं से जुड़े दृष्टि पोर्टल के संचालन में उनकी विशेष भूमिका है।

इसे भी पढ़ें : कोयला मंत्रालय ने निष्‍पादन बैंक गारंटी के संशोधन में छूट की पेशकश की

श्री आचार्या के एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) के पद पर पदभार ग्रहण से अधिकारी-कर्मचारियों में हर्ष है ।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट