कोलियरी मजदूर सभा (AITUC) खड़िया क्षेत्र द्वारा गैर अधिकारी वर्ग से अधिकारी बने संगठन के सदस्य कर्मचारियों का श्रमिक मनोरंजन केंद्र खड़िया क्षेत्र में कोलियरी मजदूर सभा एटक सिंगरौली के महामंत्री अजय कुमार के कर कमलों से अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
सम्मानित किए जाने वाले सदस्यों में प्रदीप कुमार सिंह (सीनियर ऑफिसर सेल्स & मार्केटिंग E2), आलोक कुमार पांडे (सीनियर वेलफेयर ऑफिसर E2), मोहम्मद यूनुस (सीनियर ऑफिसर उत्खनन E2) एवं विकास पाहन (सीनियर ऑफिसर उत्खनन E2) के साथ 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले एनसीएल खड़िया परियोजना के कार्यशाला में कार्यरत वरीय वेल्डर कृष्ण मुरारी सिंह का भी इस अवसर पर शाॅल व स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
इसी तरह एनसीएल खड़िया क्षेत्र के स्टाफ अधिकारी मानव संसाधन विवेक चतुर्वेदी व एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली में कार्यरत पानी पंकज पांडे (प्रबंधक मानव संसाधन व औद्योगिक संबंध) की पदोन्नति E6 (वरीय प्रबंधक) के पद पर होने के उपलक्ष्य में अजय कुमार द्वारा शाॅल व स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
अजय कुमार को इंडियन माईन वर्कर फेडरेशन (IMWF) के उपाध्यक्ष व एनसीएल वेलफेयर बोर्ड मेंबर के सदस्य प्रभाकर त्रिपाठी को सहसचिव (IMWF) निर्वाचित होने पर एटक खड़िया क्षेत्र के अध्यक्ष ऋषि संदीप सिंह व सचिव सुभाष सिंह समेत समस्त काॅमरेड साथियों द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में दुधिचुआ क्षेत्र के स्टाफ अधिकारी मानव संसाधन प्रवीण कुमार मिश्रा, प्रबंधक देवपाल साई खड़िया क्षेत्र, उप प्रबंधक प्रतीक सक्सेना खड़िया क्षेत्र, जागेंद्र तिवारी सचिव बीना क्षेत्र, निपेंद्र चौबे सचिव कृष्णशिला क्षेत्र, सिविल विभाग के अधिकारी एसपी मिश्रा तथा एटक खड़िया क्षेत्र के कोलियरी मजदूर सभा एटक खड़िया संगठन के सदस्यों की उपस्थिति रही।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









