नेपाल की सेना ने विमान क्रैश वाली जगह की तस्वीर को किया साझा, प्लेन में 4 भारतीयों समेत 22 लोग थे सवार

नेपाल सेना ने विमान दुर्घटना स्थल मस्टैंग में थसांग-2 के सैनोसवेयर की तस्वीर साझा की है। नेपाल पुलिस निरीक्षक राज कुमार तमांग के नेतृत्व में एक टीम हवाई मार्ग से दुर्घटनास्थल पर पहुंची है।

नेपाल सेना ने विमान दुर्घटना स्थल मस्टैंग में थसांग-2 के सैनोसवेयर की तस्वीर साझा की है। नेपाल पुलिस निरीक्षक राज कुमार तमांग के नेतृत्व में एक टीम हवाई मार्ग से दुर्घटनास्थल पर पहुंची है। अधिकारी ने बताया, “यात्रियों के कुछ शव की पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस अवशेष इकट्ठा कर रही है।“

विमान दुर्घटना स्थल पर मौजूद अधिकारियों ने अब तक 14 शव बरामद किए हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए काठमांडू ले जाया जाएगा।

यहां बताना होगा कि रविवार को नेपाल में लापता हुआ एक प्राइवेट विमान का मुस्टांग के कुवांग में पता चला था। इस विमान में चार भारतीय सहित 22 लोग सवार थे।

तारा विमान ने काठमांडू के पश्चिम में करीब 125 मीटर दूर पर्यटक स्थल पोखरा से एक अन्य पर्यटक और तीर्थस्थल जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान का उतरने से करीब पांच मिनट पहले नियंत्रण टॉवर से संपर्क टूट गया।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing