Advertisement

कोरबा, 8 फरवरी। पुरी में आयोजित भारतीय मजदूर संघ (BMS) के 21वें त्रैवार्षिक अखिल भारतीय अधिवेशन के अंतिम दिवस नई केन्द्रीय कार्यकारिणी का गठन हुआ। एस मल्लेशम को अखिल भारतीय अध्यक्ष एवं सुरेंद्र कुमार पाण्डेय को महामंत्री चुना गया। अखिल भारतीय अध्यक्ष की जवाबदारी हिरण्यमय पण्डया निभा रहे थे और महामंत्री रविन्द्र हिमते थे।

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय श्रम मंत्री डॉ मांडविया ने BMS को श्रमिकों का कल्याण करने वाला यूनियन बताया

बीएमएस की नई कार्यकारिणी :

अध्यक्ष एस मल्लेशम (तेलंगाना), उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह डिक्की (पंजाब), श्रीमती नीता चौबे (विदर्भ), अशोक शुक्ला (यूपी), उन्नीस कृष्णन (केरल), राजेन्द्र शर्मा (राजस्थान), पवन कुमार (दिल्ली), जिगनेश मजुमदार (गुजरात), महामंत्री सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय (छत्तीसगढ़), सचिव रामनाथ गनेशे (एमपी), अंजली पटेल (ओडिशा), राधेश्याम जायसवाल (छत्तीसगढ़), अरविंद मिश्र (एमपी), अशोक कुमार (हरियाणा), अनिल डुमने (महाराष्ट्र), संजय कुमार सिन्हा (बिहार), संगठन मंत्री सुरेन्द्रन, सह संगठन मंत्री गणेश मिश्र, कार्यालय सचिव पालजीत परमार, वित्त सचिव अनिश मिश्र (दिल्ली)।

Advertisement

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement