Advertisement

रविवार को एसईसीएल, सोहागपुर क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओ से प्रभावित 15 भू-आश्रितों को मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश, डॉ मोहन यादव द्वारा धनपुरी प्रवास के दौरान नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

यह कार्यक्रम कुटीर एवं ग्रामोद्योग (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री, मध्यप्रदेश दिलीप जायसवाल, क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्रि सिंह, विधायक जय सिंह मरावी, कलेक्टर, शहडोल, पुलिस अधीक्षक, शहडोल, क्षेत्रीय महाप्रबंधक बी के जेना, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी, नगरपालिका अधिकारी, धनपुरी के साथ साथ नगरपालिका परिषद के समस्त सभापति एवं पार्षदों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसईसीएल द्वारा आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले में बेरोजगार युवकों को भू अधिग्रहण के एवज में दिए जा रहे रोजगार की जनमानस की उपस्थिति में भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

आयोजन के दौरान ग्राम बेलिया के 01, रामपुर के 04, खांडा के 01, बकही के 02, ग्राम कन्दोहा के 03, एवं खैरहा के 04, कुल 15 भू-आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

Advertisement

कार्यक्रम में एसईसीएल प्रबंधन की ओर से क्षेत्रीय महाप्रबंधक बीके जेना, स्टाफ ऑफिसर (मानव संसाधन) बलराम हेमब्रम, आरके चतुर्वेदी, प्रबंधक (एचआर), संदीप सोनी आदि की उपस्थिति रही।

इनको मिला नियुक्ति पत्र

भगवान दास बैगा, ठाकुर प्रसाद बैगा, विष्णु प्रसाद बैगा, अनिल कुमार गुप्ता, समीर गुप्ता, जीवन सिंह, बुधसेन, रानी बाई, रामलल्ली कोरी, संतोष कुमार कोरी, मुकेश कोरी, कीर्ति, शुभम पटेल, राम प्रसाद पटेल, एवं अदिति शुक्ला।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement