Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल गैर- आधिकारिक निदेशक गजानन देवराव आसोले ने SECL के CSR कार्यों का...

गैर- आधिकारिक निदेशक गजानन देवराव आसोले ने SECL के CSR कार्यों का लिया जायज़ा

उन्होंने प्रशिक्षण पा रहे छात्र-छात्राओं से मिलकर उन्हें मिल रहे प्रशिक्षण के बारे में जाना एवं उनकी हौसलाअफजाई की।

Advertisement

बिलासपुर, 16 फरवरी। एसईसीएल (SECL) अंशकालिक गैर-आधिकारिक निदेशक गजानन्द देवराव आसोले ने 15 फरवरी को रायपुर में एसईसीएल द्वारा किए जा रहे सीएसआर कार्यों का जायज़ा लिया गया।

श्री आसोले ने एसईसीएल द्वारा सीएसआर अंतर्गत सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीन्यरिंग (CIPET) रायपुर के साथ मिलकर कोयलांचल के युवाओं को दिए जा रहे रोजगारन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम देखा।

उन्होंने प्रशिक्षण पा रहे छात्र-छात्राओं से मिलकर उन्हें मिल रहे प्रशिक्षण के बारे में जाना एवं उनकी हौसलाअफजाई की।

इसके बाद उन्होंने एसईसीएल द्वारा प्रदत्त सीएसआर मद से निर्माणाधीन वनवासी विकास समिति के एकलव्य खेलकूद प्रकल्प, रायपुर का निरीक्षण किया एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट