कोरबा, 15 अक्टूबर। एनटीपीसी, कोरबा (NTPC Korba) में भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने प्रतिनिधि यूनियन का दर्जा प्राप्त किया है। बुधवार, 15 अक्टूबर को हुए चुनाव में बीएमएस ने इंटक को 12 मतों के अंतर से पराजित किया।
राष्ट्रीय द्विपक्षीय समिति एनबीसी के एमओयू के अनुसार प्रतिनिधि यूनियन के लिए चुनाव हुआ। इस चुनाव में इंटक से सम्बद्ध राष्ट्रीय ताप विद्युत कर्मचारी संघ तथा बीएमएस से सम्बद्ध भारतीय ताप विद्युत मजदूर संघ के बीच मुकाबला था।
चुनाव में कुल 146 वोट पड़े। 12 मतों के अंतर से बीएमएस से सम्बद्ध भारतीय ताप विद्युत मजदूर संघ को जीत मिली।
इसके साथ ही बीएमएस को तीन वर्ष के लिए एनटीपीसी, कोरबा के प्रतिनिधि यूनियन का दर्जा मिल गया। इसके पहले तक इंटक को यह दर्जा प्राप्त था।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









