कोरबा, 05 जून। पर्यावरण की गिरावट और पर्यावरण की सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के नेतृत्व में, पर्यावरणविद लोगों को सकारात्मक कार्रवाई करने और बेहतर भविष्य बनाने में मदद करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इसी तारतम्य में एनटीपीसी कोरबा इकाई द्वारा विभिन्न कार्यक्रम के साथ साथ एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित सिल्वर जुबली पार्क में करीब 300 पौधों का पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।

इस दौरान पी राम प्रसाद ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर पार्क में उपस्थित अधिकारी कर्मचारी सहित जन समूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा धरती पर जीवन के लालन पालन के लिए पर्यावरण प्रकृति का उपहार है। वह प्रत्येक तत्व जिसका उपयोग हम जीवित रहने के लिए करते हैं वह सभी पर्यावरण के अन्तर्गत आते हैं जैसे- हवा, पानी प्रकाश, भूमि, पेड़, जंगल और अन्य प्राकृतिक तत्व। हमारा पर्यावरण धरती पर स्वस्थ जीवन को अस्तित्व में रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मरचारी एवं पत्रकार साथियों को पी राम प्रसाद ने पर्यावरण संरक्षण का शपथ दिलाई।

विदित हो कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर एनटीपीसी द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता कार्यक्रमों किया गया था। जिसमें अनेक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपना प्रतिभा को प्रदर्शित किया था।प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।

इस पौधारोपण व पुरस्कृत कार्यक्रम के दौरान पी राम प्रसाद, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) के साथ भानु सामंता, महाप्रबंधक (राखड़ प्रबंधन), एलआर मोहंती, महाप्रबंधक (प्रचालन), मधु एस, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), अंबर कुमार, महाप्रबंधक (राखड़ प्रबंधन), श्रीमति ममता मोहंती (उपाध्यक्ष, मैत्री महिला समिति), श्रीमति संगीता अंबर कुमार (उपाध्यक्ष, मैत्री महिला समिति), मनोरंजन सारंगी, विभागाध्यक्ष ( मानव संसाधन), लोकेश महेंद्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,अन्य विभाग अध्यक्ष गण,केन्द्रीय सुरक्षा बल कोरबा इकाई के कमांडेंट अभिषेक चौधरी, निरीक्षक मनोरमा कुमारी व बल सदस्य, यूनियन असोशिएशन के पदाधिकारी गण एवं पर्यावरण प्रबंधन समूह के सदस्य गण सहित पत्रकार साथी गण उपस्थित थे।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing